श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर रामगंगा विहार में दीपावली पर मनाया गया निर्वाण दिवस

WhatsApp Channel Join Now
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर रामगंगा विहार में दीपावली पर मनाया गया निर्वाण दिवस


मुरादाबाद, 08 नवम्बर (हि.स.)। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर रामगंगा विहार में रविवार को दीपावली पर भगवान महावीर का निर्वाण दिवस मनाया गया। साथ ही क्षुल्लक समर्पण सागर के चातुर्मास निष्ठापन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर पवन जैन ने बताया कि जैन समाज में दीपावली पर महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाया जाता है। ज्ञान का दीप जलना ही दीपावली है।

महावीर स्वामी का निर्वाण कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के अंतिम प्रहर यानि अमावस प्रभात में हुआ था। शाम को गौतम गणधर को केवल ज्ञान मिला। इस कारण अमावस को सुबह भगवान को निर्वाण लड्डू समर्पित किया जाता है। इसके बाद शाम को ज्ञान का दीप जलाया जाता है। घर पर दीपक जलाकर दीपावली मनाई जाती है। आज से जैन संवत जिसे वीर निर्वाण संवत कहा जाता है वह भी बदल जाता है। नववर्ष का प्रारंभ हो गया है।

प्राचीन जैन मंदिर लोहागढ़ में रविवार को निर्वाण महोत्सव अत्यंत भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंकज जैन व नरेंद्र जैन ने भगवान का अभिषेक शांति धारा से किया। समस्त जैन समाज ने एकत्रित होकर भगवान महावीर की पूजा संपन्न की। तत्पश्चात मोक्ष -कल्याणक के अवसर पर टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, बीना जैन, मनीष जैन, रिचा जैन ने भगवान महावीर को निर्वाण लाडू समर्पित किया। इस मौके पर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन, राजीव जैन ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774224 Articles

Share this story