महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ

WhatsApp Channel Join Now
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ


महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ


महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ


महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ


महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ


प्रतिदिन 1 लाख 60 हजार लीटर दूध का संग्रह कर परिवार की आर्थिकी को मजबूत कर रहीं ग्रामीण महिलाएं

प्रतिमाह तीन अलग-अलग तिथियों में मिल जाता है दूध का भुगतान

गोरखपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला सामर्थ्य योजना के तहत गठित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन (एमपीओ) महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बन गई है। इस एमपीओ ने 855 दिनों में 50 हजार महिला सदस्यों की संख्या हासिल कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्था की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि 50 हजार ग्रामीण महिलाएं आजीविका अर्जन के पथ पर आगे बढ़ते हुए अपने परिवार की आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं।

2019 में बनी बुंदेलखंड की बलिनि मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी से जुड़ी महिलाओं के द्वारा डेयरी सेक्टर में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान और इसके जरिये लिखी जा रही महिला स्वावलंबन की सफल कहानी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं की भागीदारी वाले मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गोरखपुर में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन का गठत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से किया गया।

श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ 26 नवंबर 2023 से क्रियाशील हुई और गोरखपुर मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों की दुग्ध उत्पादक महिलाओं को इससे जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की पहल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। एमपीओ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) धनराज साहनी बताते हैं कि 18 फरवरी 2026 तक संस्था से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या 50 हजार हो गई है। ये महिलाएं 850 गांवों की हैं। संस्था के क्रियाशील होने के बाद अब तक का टर्नओवर भी करीब 200 करोड़ रुपये का हो चुका है। यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि एक सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की कहानी है। सीईओ का कहना है कि एमपीओ की इस शानदार उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी प्रेरणा और दूरदर्शी दृष्टिकोण से ग्रामीण क्षेत्र की हजारों महिलाएं आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

इस एमपीओ की शेयरहोल्डर ग्रामीण महिलाएं ही हैं और वर्तमान में इनके द्वारा प्रतिदिन 1 लाख 60 हजार लीटर दूध का संग्रह किया जा रहा है। एमपीओ से जुड़ी महिलाओं को प्रतिमाह 3, 13 और 23 तारीख को उनके द्वारा संकलित दूध का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में कर दिया जाता है। मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन से जुड़ने वाली महिलाओं में करीब दो हजार की संख्या ऐसी है जो लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। लखपति दीदियों के अलावा एमपीओ से जुड़ी अन्य महिलाएं भी औसतन महिलाओं प्रतिमाह सात से आठ हजार रुपये की आय घर बैठे प्राप्त कर रही हैं।

पंजाब के मोगा में महिलाओं ने जानीं डेयरी प्रबंधन की बारीकियां

पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में व्यावसायिक एवं वैज्ञानिक ज्ञान अर्जित करने के उद्देश्य से श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ की बोर्ड सदस्यों ने विगत दिनों पंजाब के मोगा में प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेले का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान इन महिलाओं ने विशेषज्ञों से नवीनतम डेयरी तकनीकों, उन्नत नस्लों, पशु पोषण, पशुशाला प्रबंधन आदि की बारीकियां जानीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story