समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पूरे देश में लागू होना चाहिए : डॉ राजकमल गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पूरे देश में लागू होना चाहिए : डॉ राजकमल गुप्ता


मुरादाबाद, 16 सितम्बर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य व गौ रक्षा विभाग के क्षेत्रीय संयोजक निवासी डॉ. राजकमल गुप्ता ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पूरे देश में लागू होना चाहिए। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता और संविधान के अनुच्छेद 44 के क्रियान्वयन की दिशा में एक सशक्त पहल है।

डॉ. राजकमल गुप्ता ने आगे कहा कि समान नागरिक संहिता का तात्पर्य है। भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए धर्म, जाति, पंथ या समुदाय से परे एक समान नागरिक कानून। इसका उद्देश्य है कि विवाह, तलाक, गोद लेना, उत्तराधिकार जैसे व्यक्तिगत कानूनों में कोई भेदभाव न हो और सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलें।

वर्तमान में विभिन्न धार्मिक समुदायों के लिए अलग-अलग पर्सनल लॉ हैं, जिससे कई बार विशेषकर महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन होता है। ऐसे में यूसीसी सामाजिक समरसता और न्याय की गारंटी बनकर उभरा है।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story