मुरादाबाद में 12 पशु चिकित्सकों की कमी, शासन को भेजी रिपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में 12 पशु चिकित्सकों की कमी, शासन को भेजी रिपोर्ट


मुरादाबाद, 17 नवम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद जिले में 12 पशु चिकित्सकों की कमी के चलते गोशालाओं में गोवंशों की देख रेख पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। इस मामले में जिले की तरफ से मंगलवार को शासन को रिपोर्ट भेजी गई है ताकि चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा जा सके।

जनपद में 06 लाख से अधिक पशुओं के इलाज के लिए 21 पशु चिकित्सालय और 45 पशु सेवा केंद्र मौजूद हैं। इस केंद्रों को संचालित करने के लिए वर्तमान समय में सिर्फ नौ डॉक्टर तैनात हैं। अवकाश के चलते हर रोज एक या दो डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते हैं। जिले में किसानों पशुओं की संख्या लगभग चार लाख है। 36 गोशालाओं में आठ हजार से अधिक गोवंश मौजूद हैं। एक केंद्र पर दो या तीन दिन एक पशु चिकित्सक ड्यूटी करते हैं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनील दत्त प्रजापति ने बताया कि शासन ने पशु चिकित्सकों की कमी के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में मंगलवार को रिपोर्ट भेजी गई है। जिले के ठाकुरद्वारा ब्लॉक में तीन, डिलारी में दो, कुंदरकी में दो, कांठ में एक मूंढापांडे में दो डॉक्टरों की जरूरत है। शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है। शीघ्र ही पशु चिकित्सकों से मिलने की संभावना है। चिकित्सकों की कमी के चलते एक केंद्र पर तीन दिन से अधिक एक डॉक्टर ड्यूटी नहीं दे सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778820 Articles

Share this story