उपचार के बाद घर लौटीं शूटर दादी प्रकाशी तोमर

WhatsApp Channel Join Now
उपचार के बाद घर लौटीं शूटर दादी प्रकाशी तोमर


बागपत, 19 मार्च (हि.स.)। बागपत की मशहूर शूटर दादी प्रकाशी तोमर के स्वस्थ्य में सुधार हो गया है। गुरुवार सुबह दादी प्रकाशी तोमर अपने गांव जौहड़ी स्थित गांव लौट आई है। उनकी नाक की महीन नश फट जाने से तबियत खराब हो गयी थी। जिसके बाद उनको नॉएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बागपत के जौहड़ी गांव की रहने वाली प्रकाशी तोमर ने निशाने बाजी की दुनिया मे महारत हासिल की है जिसके लिए उनको सैंकड़ो मेडल मिल चुके है।

दादी प्रकाशी तोमर की बड़ी बेटी सीमा तोमर ने बताया है कि चार दिन पूर्व उनकी माँ का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था। नाक से खून देखकर घर वालों के हाथ-पैर फूल गए थे। उनको तुरन्त नाेएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका चार दिन तक उपचार चला। सभी परिवार के लोग इस दौरान उनके साथ थे। माता रानी की कृपा से अब वह ठीक है आज सुबह ही उनको घर भेजा गया है। हम सबने उनके साथ सेल्फी ली है। मां खुश है, लेकिन ब्लड ज्यादा निकल जाने से उनको कमजोरी महसूस हो रही है। चिकित्सकों ने उनको आराम करने के लिए कहा है। मां परिवार के साथ घर पर ज्यादा समय देना चाहती है। पोते-पोतियों के साथ उनको बहुत अच्छा लगता है। सीमा तोमर ने मां के साथ फोटो सेल्फी ली है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Share this story