संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र शिवम ने चंडीगढ़ में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

WhatsApp Channel Join Now
संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र शिवम ने चंडीगढ़ में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल


मथुरा, 15 अक्टूबर(हि.स.)। संस्कृति यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रतिष्ठित बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लासिक फिजिक कैटेगरी में सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह जानकारी गुरुवार को यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी किशन चतुर्वेदी ने दी है।

चंडीगढ़ में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और विख्यात संस्थानों से आए शीर्ष बॉडी बिल्डर्स और एथलीटों ने हिस्सा लिया था। शिवम ने अपनी शानदार मस्कुलरिटी, सिमेट्री और क्लासिक पोजिंग से जजों को बेहद प्रभावित किया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दूसरा स्थान प्राप्त किया। पढ़ाई के व्यस्त शेड्यूल के बीच शिवम ने विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक इन-हाउस मल्टी-जिम में नियमित रूप से अपनी फिटनेस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जारी रखी। कड़ी डाइट और अटूट अनुशासन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्कृति यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता, कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के सभी शिक्षकों ने शिवम को बधाई दी है। प्रबंधन ने कहा कि शिवम ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के साथ छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी देश के उच्चतम शिखर तक पहुंच सकते हैं। विश्वविद्यालय ने उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761365 Articles

Share this story