शिवसेना शिंदे गुट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनाएगी 10 हजार नए सदस्य

WhatsApp Channel Join Now
शिवसेना शिंदे गुट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनाएगी 10 हजार नए सदस्य


मुरादाबाद, 11 सितम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद में शुक्रवार को शिवसेना शिंदे गुट की पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली रोड स्थित ग्लैक्सी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मंडल प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही तय किया गया कि 31 दिसंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

बैठक में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में दिए गए सदस्यता अभियान को गति देने के निर्देशों पर पदाधिकारियों ने मंथन किया गया । तय किया गया कि 31 दिसंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। जिला प्रमुख, महानगर प्रमुख, मंडल प्रमुख, मंडल प्रभारी और प्रदेश कमेटी के सदस्य अभियान को सफल बनाने के लिए जुटेंगे।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने बताया कि शिवसेना गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी और प्रत्येक जिले में एक सीट पर मजबूती के साथ प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। कई नाम पार्टी के स्तर पर विचाराधीन हैं, जबकि अंतिम निर्णय वरिष्ठ नेतृत्व और शिंदेजी के निर्देश के बाद लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ लड़ाई को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स की स्थापना और हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर भी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में प्रदेश सचिव रामप्रसाद प्रजापति, प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा, आईटी सेल प्रभारी ऋतुल शर्मा, प्रदेश सचिव राजीव कुमार पांडे, राज्य प्रचारक बाबा कुशाल सिंह, मुरादाबाद मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी, मुरादाबाद जिला प्रमुख नन्हे चौधरी महानगर प्रमुख मनोज कुमार नितिन वर्मा, शरद कपूर, संतोष कुमार सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story