शिवसेना शिंदे गुट ने धूमधाम से मनाया पार्टी स्थापना दिवस
मुरादाबाद, 19 जून (हि.स.)। शिवसेना शिंदे गुट मुरादाबाद जिला ईकाई ने शुक्रवार शिवसेना का 60 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। शिवसैनिकों ने फल एवं शीतल पेय पदार्थ आदि वितरित किए।
शिवसेना जिला प्रमुख नन्हे चौधरी के नेतृत्व में शिवसेना के स्थापना दिवस के अवसर कांठ रोड स्थित किला तिराहा पर व वृद्धाश्रम अनाथ आश्रम इत्यादि स्थानों पर फल वितरण एवं शीतल पेय पदार्थ आदि वितरित किए।
इस अवसर पर मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने बताया कि 1966 को मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में शिवसेना की स्थापना हुई थी बालासाहेब ठाकरे के पिता प्रबोधनकार ठाकरे ने शिवाजी पार्क में इस संगठन को शिवसेना का नाम दिया था। तभी से शिवसेना का कारवा आगे बढ़ता गया। शिवसेना के पदाधिकारी राष्ट्रहित व सामाजिक कार्य करते हैं। शिवसेना की सामाजिक नीतियों को देखते हुए लोग जुड़ते रहे और शिवसेना को संपूर्ण हिंदुस्तान में फैल गई।
इस दौरान राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति ने बताया कि शिवसेना राजनीतिक संगठन होने के साथ-साथ सामाजिक संगठन है।
इस दौरान राज्य प्रचारक बाबा कुशाल सिंह, मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी, जिला प्रभारी मनोज कुमार, युवा जिला प्रमुख राकेश प्रजापति, मंडल उप प्रमुख मुकेश सक्सेना, जिला उप प्रमुख मुकेश दिवाकर, रिंकू पाल, तिलक सैनी, अनिल कश्यप, मंगल सैनी आदि शिव सैनिक मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

