विद्यालयों को प्रदान किया जायेगा हर संभव सहयोग : शशि रमनजीत सिंह

WhatsApp Channel Join Now
विद्यालयों को प्रदान किया जायेगा हर संभव सहयोग : शशि रमनजीत सिंह


फतेहपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मलवां विकास खंड के मौहार में स्थित एसएसडी डिग्री कॉलेज आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शशि रमनजीत सिंह ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मौहार के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति की गई।ब्लॉक प्रमुख ने समस्त ग्राम प्रधानों एवं अध्यापकों से अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने की अपील की। उन्होंने सभी को यह भी आश्वस्त कराया कि उनके द्वारा विद्यालय स्तर पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मलवां खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग एवं पंचायत विभाग द्वारा विद्यालय में किए जा रहे कार्यों की सकारात्मक समीक्षा करना है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख को विद्यालय में सरकार द्वारा प्रदान की जा रही डीबीटी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

उन्होंने ग्राम प्रधानों से विद्यालय में आधार विहीन बच्चों के आधार बनवाने में मदद करने के लिए भी आग्रह किया। जिससे बच्चों को भी डीबीटी का लाभ दिया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष छात्र नामांकन का आंकडा लगभग सभी के प्रयास से पूरा किया जा सका। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेक गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक नीलम भदौरिया, लतापुरी गोस्वामी, लीन साहू, पूर्ति भदौरिया, शुषमा शुक्ला, राजेन्द्र कुमार सैनी, जय प्रकाश यादव, संदीप सचान, विनय प्रताप सिंह, विद्या देवी यूपीएस गुनीर, माया देवी कम्पोजिट चक्की,नीता साहू यूपीएस मलवा प्रथम, मीना श्रीवास्तव कम्पोजिट करनपुर, शैलेन्द्र अवस्थी पी एस सुमेरपुर, मृत्युंजय अवस्थी यूपीएस शिवराजपुर, अनीता कम्पोजिट सिकरोड़ी आदि शिक्षक व प्रधान मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story