‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर वीआईपी गेस्ट के रूप में पहुंचे मुरादाबाद निवासी शशांक शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर वीआईपी गेस्ट के रूप में पहुंचे मुरादाबाद निवासी शशांक शर्मा


मुरादाबाद, 26 सितम्बर (हि.स.)। लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर मुरादाबाद निवासी शशांक शर्मा को वीआईपी गेस्ट के रूप में पहुंचने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के सेट का भ्रमण किया और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त किया।

शशांक शर्मा ने बताया कि अमिताभ बच्चन से मुलाकात का यह अवसर उनके लिए बेहद खास और अविस्मरणीय रहा। उन्होंने बताया कि केबीसी के सेट पर पहुंचकर कार्यक्रम की शूटिंग और वहां के माहौल को करीब से देखना उनके लिए जीवन की यादगार स्मृतियों में से एक है।

इस विशेष अवसर के लिए उन्होंने सोनी टेलीविजन पर आने वाले रियलिटी शो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिनव श्रीवास्तव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़े भाई के सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन से उन्हें कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर वीआईपी गेस्ट के रूप में पहुंचने तथा अमिताभ बच्चन से मुलाकात करने का यह यादगार अवसर प्राप्त हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story