शशांक मणि बने लेबर, टेक्सटाइल एंड स्किल डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
शशांक मणि बने लेबर, टेक्सटाइल एंड स्किल डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष


देवरिया, 03 अक्टूबर (हि.स.) । सदर सांसद शशांक मणि को संसदीय स्थायी समिति ने लेबर, टेक्सटाइल एंड स्किल डेवलपमेंट कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। शनिवार को उनके मनोनयन की जानकारी मिलने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

सांसद शशांक मणि ने अपने मनोनयन पर कहा कि यह जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

उनके मनोनयन पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक जयप्रकाश निषाद, दीपक मिश्रा शाका, सभाकुंवर कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिला मीडिया संयोजक प्रभाकर तिवारी समेत जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने सांसद के मनोनयन को जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए प्रसन्नता जताई।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story