अमेठी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना


अमेठी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना


अमेठी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना


अमेठी, 21 मई (हि.स.)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई गविष्ठ यात्रा गुरुवार को अमेठी पहुंची। उनके भक्तों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। शंकराचार्य की यात्रा कस्बे के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए गौरीगंज के लिए रवाना हुई। इस दौरान उन्होंने लोगों को गौ रक्षा का संकल्प भी दिलाया और मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा कि वह गोरखपुर से गौ माता के प्राण और प्रतिष्ठा की रक्षा के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को गौ रक्षा के लिए प्रेरित किया जा रहा है और अब तक 80 से 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गाय हिंदू धर्म का अभिन्न अंग है और उसे सदैव माता का सम्मान दिया गया है। शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि “गौ भक्तों का वोट लेकर नेता गायों को कटवा रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जहां भी वह जा रहे हैं, वहां लोग गायों की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और अब चुनाव में गौ रक्षा बड़ा मुद्दा बनेगा।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए शंकराचार्य ने कहा कि केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने या गौशाला चलाने से कोई गौ भक्त नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि यदि कोई वास्तव में गौ भक्त है तो उसे गाय को पशु की श्रेणी से हटाकर “गौ माता” घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में गौ संरक्षण के नाम पर पर्याप्त कार्य नहीं हुआ। शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि गौशालाओं की स्थिति खराब है और वहां चारा, पानी तथा दवाइयों की कमी है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों से बातचीत में गायों की दुर्दशा सामने आ रही है। शंकराचार्य ने कहा कि लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि गोरक्ष पीठ से जुड़े मुख्यमंत्री बनने के बाद गौ रक्षा को मजबूती मिलेगी, लेकिन वर्तमान समय में गायों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story