शालिनी सिंह रालोद की प्रदेश महासचिव मनोनीत
Apr 3, 2024, 20:21 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 03 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) की महिला प्रकोष्ठ नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष अहलावत ने शालिनी सिंह को नारी शक्ति संगठन उत्तर प्रदेश की प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि शालिनी सिंह जुझारू व कर्मठ महिला हैं। उनके साथ आने से प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ को शक्ति मिलेगी तथा अधिकांश संख्या में महिलाएं संगठन से जुड़ेंगीं। शालिनी सिंह विगत एक दशक से महिला उत्थान व विकास के कार्यों में सतत रूप से सक्रिय हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ मोहित /बृजनंदन

