तुलसी को ब्याहने निकले शालिग्राम, घर-घर गंजू जयकारे

WhatsApp Channel Join Now
तुलसी को ब्याहने निकले शालिग्राम, घर-घर गंजू जयकारे


तुलसी को ब्याहने निकले शालिग्राम, घर-घर गंजू जयकारे


मुरादाबाद, 20 नवंबर (हि.स.)। पीतलनगरी मुरादाबाद महानगर में देवोत्थानी एकादशी पर घरों से लेकर मंदिरों में पूजा हुई। तुलसी-शालीग्राम विवाह कार्यक्रम हुआ। कोर्ट रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में एक महीने से चल रही कार्तिक मास कथा के तहत देवोत्थानी एकादशी पर तुलसी-शालीग्राम विवाह हुआ। इससे पूर्व शहर में तुलसी-शालीग्राम विवाह की शोभायात्रा निकाली गई।

दुर्गा मंदिर से गंज गुरहट्टी चौराहा, गंज बाजार, टाउन हाल, जीएमडी रोड, ताड़ीखाना होते हुए वापस दुर्गा मंदिर में पहुंचकर विश्राम दिया गया। ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि चार माह नींद के बाद जागते हैं। इसी दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का देवी तुलसी से विवाह हुआ था। इसीलिए देवोत्थानी एकादशी विवाह के लिए सबसे बड़ा मुहूर्त है।

दुर्गा मंदिर में पुजारी पंडित भाष्करानंद सिमल्टी ने विधि-विधान से पूजा व तुलसी-शालीग्राम विवाह संपन्न कराया। तुलसी-शालीग्राम विवाह की बरात में इस्कान मंडली हरि संकीर्तन करते चल रही थी और हरि संकीर्तन व तुलसी महारानी गुणगान करते चल रहे थे।

इस मौके पर इस्कान प्रचारक महामुनि दास, शरण प्रियदास, अग्रसेन, अक्षय दर्शन, राजकुमार यादव, हिमांशु दास भक्त नृत्य करते चल रहे थे। तत्पश्चात शाम को मंदिर में महिला संकीर्तन हुआ। इसमें पूनम आहूजा, अंजू यादव, निशा अग्रवाल, फूलवती यादव, सुमन यादव, सुभाष चंद्र यादव का सहयोग रहा।

वहीं पीलीकोठी स्थित आवास विकास कालोनी में चित्रांश महासभा की ओर से देव प्रबोधनी एकादशी मनाई गई। सबसे पहले पूजा स्थल को गंगा जल से धोकर आटे से चौक बनाया। इस चौक में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करके खिचड़ी गन्ना, मूली, सिघाड़ा अर्पित कर पूजा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story