शैलेंद्र सिंह बने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
शैलेंद्र सिंह बने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, भाजपा नेताओं ने दी बधाई


कानपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को शैलेंद्र सिंह को पार्टी नेताओं ने बधाई दी। भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और जिला मीडिया प्रभारी अंशु ठाकुर ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई कि शैलेंद्र सिंह किसान मोर्चा को मजबूत बनाने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों और संगठन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करता है। ऐसे में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शैलेंद्र सिंह से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और किसानों से लगातार संपर्क बनाए रखने की अपेक्षा है। नेताओं ने विश्वास जताया कि वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को आगे बढ़ाएंगे और किसानों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाएंगे। दोनों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह पार्टी की नीतियों और संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759801 Articles

Share this story