सेवा पखवाड़ा के अवसर पर राजकीय महिला इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

WhatsApp Channel Join Now
सेवा पखवाड़ा के अवसर पर राजकीय महिला इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर


फतेहपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत फतेहपुर राजकीय महिला इंटर कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 9 लोगों ने रक्तदान किया व 20 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रभाकांत सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ निशात शहाबुद्दीन, जिला क्षय रोग अधिकारी व नोडल रेडक्रास एवं ब्लड बैंक उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह व डॉ निशात शहाबुद्दीन द्वारा फीता काटकर किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्राचार्य, रेडक्रास नोडल व रेडक्रॉस चेयरमैन द्वारा सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।ततपश्चात रेडक्रास चेयरमैन द्वारा सभी अध्यापकों को रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई। रक्तदानियों में प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह, अध्यापक अनिल कुमार यादव, सुनील सिंह, कमलाकांत अवस्थी, अजय कुमार पांडेय, सुनील कुमार त्रिपाठी, चंद्रभान सिंह, अभिषेक गुप्ता, धनराज ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए उत्साहवर्धन किया।

जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से डॉ. डी के वर्मा, बृजकिशोर, संतोष कुमार, अखिलेश, पूजा तिवारी, डीएमएलटी विद्यार्थी आशीष उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story