आंखों की समय पर जांच से गंभीर समस्याओं से बचाव संभव : अजय कपूर

WhatsApp Channel Join Now
आंखों की समय पर जांच से गंभीर समस्याओं से बचाव संभव : अजय कपूर


कानपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। जनसेवा के संकल्प के साथ जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। आंखों की समय पर जांच और जागरूकता से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

यह बातें रविवार को पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कपूर ने कहीं। कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गोविंद नगर स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। अजय कपूर के नेतृत्व में आयोजित शिविर का शुभारंभ उन्होंने फीता काटकर किया। यश कोठारी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और आरके देवी आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में करीब 310 लोगों की आंखों की जांच की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव दुबे और उनकी टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की।

शिविर में अम्बुज शुक्ला, जगदीश तिवारी, महेश प्रसाद दीक्षित, अरविंद त्रिवेदी, शरद त्रिवेदी, पार्षद अनिल यादव, मुकेश रामचंदानी, जितेंद्र मिश्रा, पंकज कपूर, अश्वनी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763055 Articles

Share this story