दुर्घटना के 121 मुकदमों का सुलह समझौते से हुआ निस्तारण , 8 करोड़ रूपए से अधिक की क्षतिपूर्ति का निर्धारण

WhatsApp Channel Join Now
दुर्घटना के 121 मुकदमों का सुलह समझौते से हुआ निस्तारण , 8 करोड़ रूपए से अधिक की क्षतिपूर्ति का निर्धारण


जौनपुर,12 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के क्रम में दुर्घटना के कुल 121 मुकदमों को सुलह समझौते के अंतर्गत निपटाते हुए कुल 8 करोड़ 3 लाख 16000 रुपए मुआवजे के रूप में निर्धारित किया।

सन 2007 में दाखिल की गई इजरा की पत्रावली का 19 वर्षों बाद सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ जिसमें याचीगण को 9 लाख 86 हजार रुपए क्षतिपूर्ति मिली। विभिन्न बीमा कंपनियों के अधिवक्ता व याचियों की भीड़ न्यायालय में उपस्थिति रही तथा याची के अधिवक्ता गण काफी मशक्कत करके अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण में लगे रहे।

इस अवसर पर सूर्य प्रकाश सिंह, सोभनाथ यादव, उमाशंकर सिंह, रविंद्र विक्रम सिंह, सूर्यमणि पांडेय, हिमांशु श्रीवास्तव, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, अवधेश यादव, अंकित दुबे, अविनाश शुक्ल सहित काफी अधिवक्ता गण तथा हौसला तिवारी, राज नारायण यादव, सुधाकर मिश्रा, सुधीर कुमार राय, अमितेश, प्रशांत गौड़, अर्सलान, विनय व सद्दाम सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story