वंचित और जरूरतमंद वर्ग की सेवा सभी की जिम्मेदारी है : रतन पाल

WhatsApp Channel Join Now
वंचित और जरूरतमंद वर्ग की सेवा सभी की जिम्मेदारी है : रतन पाल


देवरिया, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने राजकीय बाल गृह पहुंचकर बच्चों के बीच मिठाई, फल, वस्त्र और कंबल वितरित किए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि वंचित और जरूरतमंद वर्ग की सेवा सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सेवा के लिए समर्पित रहा। सेवा सेतु अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अरविंद पांडे ने कहा कि सेवा का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाना है। उन्होंने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई। इस दौरान जिला महामंत्री कृष्णानंद राय, प्रमोद शाही, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, दिलीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story