सेवा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी सुविधा : राधेश्याम

WhatsApp Channel Join Now
सेवा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी सुविधा : राधेश्याम


कानपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। सेवा सनातन संस्कृति की आधारशिला है और इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदना पहुंचाना है। समरस समाज के निर्माण के लिए आपसी सहभागिता बेहद जरूरी है। यह बातें मंगलवार को क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम ने कही।

विश्व हिंदू परिषद कानपुर विभाग के उत्तर एवं दक्षिण जिलों में सेवा विभाग द्वारा बस्तियों, नगरों और मंदिर प्रांगणों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना रहा।

शिविरों में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाओं का वितरण भी किया गया, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख नरेंद्र, जिलाध्यक्ष सुशील, जिला मंत्री युवराज, अशोक सिंह, प्रांत सेवा टोली सदस्य उमेश, जिला समरसता प्रमुख राजकुमार, जिला सेवा प्रमुख किशन, शीलू, रजनी, शशि, हर्षित, राहुल, सूरज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी क्रम में दक्षिण जिले के रविदासपुरम बस्ती, गुजैनी में डॉक्टर राजेश और उत्कर्ष हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने लाभ लिया।

इस दौरान क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम, प्रांत सेवा प्रमुख नरेंद्र, संगठन मंत्री गोपाल, जिला मंत्री नितिन जागरानी, नगर अध्यक्ष रवि, नगर मंत्री ऋषभ, शैलेंद्र और अजीत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन आयोजनों के माध्यम से समाज में सहयोग और जागरूकता का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story