वाराणसी में बारिश के बाद सर्विस रोड धंसी, फंस गई पिकअप

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में बारिश के बाद सर्विस रोड धंसी, फंस गई पिकअप


वाराणसी, 22 अगस्त(हि.स.)। वाराणसी में लगातार हुई बारिश के बाद शनिवार को मंडुवाडीह से महेशपुर जाने वाली सर्विस रोड धंस गई। पानी भरा होने के कारण एक माल लदी पिकअप गाड़ी उसमें फंस गई। क्रेन के जरिए पिकअप को बाहर निकाला गया। इस दौरान उधर से गुजरने वाले वाहनों को दूसरी तरफ से आगे बढ़ाया गया।

दुकानदार किशन ने बताया कि बनारस में कल रात से ही बारिश हो रही है और आज सुबह भी जोरदार बारिश हुई है। सड़क धंसने की घटना सुबह की ही मालूम होती है, जिसमें पानी भरा होने के कारण वाहन चालक वहां फंस गया। किसी तरह वाहन निकाल कर जाम हटाया गया। मंडुवाडीह थाने के पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है। वाहनों का आवागमन दूसरी तरफ से हो रहा है। मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी जायजा ले रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

Share this story