डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में मिलेगा 8.2 प्रतिशत ब्याज का लाभ : प्रभारी प्रवर अधीक्षक

WhatsApp Channel Join Now
डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में मिलेगा 8.2 प्रतिशत ब्याज का लाभ : प्रभारी प्रवर अधीक्षक


मुरादाबाद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में सालाना 8.2 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। पांच साल की इस योजना में जमा राशि पर हर तीन महीने में ब्याज दिया जाता है। इसमें न्यूनतम एक हजार और अधिकतम 30 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। यह जानकारी

जेल रोड स्थित प्रधान डाकघर के प्रभारी प्रवर अधीक्षक डाकघर धर्मेश गगनेजा ने मंगलवार को दी।

उन्हाेंने बताया कि 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिक इस योजना में खाता खुलवा सकते हैं। निर्धारित शर्तों के साथ 55 से 60 वर्ष आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारी और 50 वर्ष या इससे अधिक आयु के सेवानिवृत्त रक्षा कर्मी भी पात्र हैं। उन्होंने बताया कि खाता खुलवाने के लिए पहचान पत्र, आयु प्रमाणपत्र, फोटो और आवेदन पत्र देना होगा। योजना की अवधि पूरी होने पर निर्धारित नियमों के अनुसार खाते को तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। समय से पहले खाता बंद कराने की सुविधा भी निर्धारित शर्तों के अधीन है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767860 Articles

Share this story