मुरादाबाद जिले के युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने की चयन प्रक्रिया तेज

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद जिले के युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने की चयन प्रक्रिया तेज


सेवायोजन विभाग ने पोर्टल roj-gaarsangam.up.gov.in किया लांच

जापान, जर्मनी, सऊदी अरब जैसे देशों में प्रशिक्षित श्रमिकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू

मुरादाबाद, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने की चयन प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सरकारी स्तर पर जानकारियां पोर्टल के माध्यम से दी जा रही हैं।

सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक रत्नेश चंद्र ने शनिवार को बताया कि विभाग ने पोर्टल roj-gaarsangam.up.gov.in लांच किया है। इसमें जापान, जर्मनी, इजराइल व सऊदी अरब जैसे देशों में प्रशिक्षित और कुशल श्रमिकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रोजगार संगम पोर्टल roj-gaarsangam.up.gov.in

पर सऊदी अरब के लिए विभिन्न पदों जैसे फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, वेल्डर टीआईजी एवं एआरसी सीएस आदि के 81 पद रिक्त हैं।

इसमें 24-48 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास पांच से 15 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। 20-45 वर्ष के मध्य आयु और 0 से 3 वर्ष तक का कार्यानुभव प्राप्त इच्छुक अभ्यर्थी जो जीएनएम, एएनएम, नर्सिंग इत्यादि योग्यता वाले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story