ई-लॉटरी के माध्यम से कृषकों का चयन, चयनित किसानों को भेजा गया एसएमएस

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 14 मई (हि.स.)। शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गुरुवार को गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में बीज वितरण हेतु ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले कृषकों की ई-लॉटरी मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई।

उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी के माध्यम से कैंचा, उड़द, मूंग एवं धान बीज मिनीकिट के लिए कृषकों का चयन किया गया। विकास खंड गौरीबाजार एवं भलुअनी में ढैंचा बीज तथा विकास खंड भलुअनी एवं भागलपुर में उड़द एवं मूंग बीज मिनीकिट हेतु चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया कि ई-लॉटरी में चयनित कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेज दी गई है। चयनित किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर अपने निकटवर्ती राजकीय कृषि बीज भंडार पर बुकिंग रसीद प्रस्तुत कर बीज प्राप्त कर लें।

ई-लॉटरी कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि अधिकारी, डॉ. मान्धाता सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के अम्बरीश मिश्रा, अपर जिला कृषि अधिकारी, राघवेंद्र शाही सहित अन्य प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story