मुरादाबाद : सह्याद्रि-सोनकपुर आवासीय योजना में 16.39 करोड़ से विकसित होगा सेक्टर-दो

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : सह्याद्रि-सोनकपुर आवासीय योजना में 16.39 करोड़ से विकसित होगा सेक्टर-दो


मुरादाबाद : सह्याद्रि-सोनकपुर आवासीय योजना में 16.39 करोड़ से विकसित होगा सेक्टर-दो


मुरादाबाद, 11 नवम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर में विकसित हो रही सह्याद्रि-सोनकपुर आवासीय योजना में अब बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) इस योजना के पॉकेट-ए स्थित सेक्टर-2 में करीब 16.39 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगा।

सह्याद्रि-सोनकपुर आवासीय योजना में पॉकेट-ए स्थित सेक्टर-2 में करीब 16.39 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत सड़कें बनाने के साथ पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन, नालियों और बिजली की भूमिगत ट्रेंच का निर्माण कराया जाएगा। इससे यहां आवासीय भूखंड लेने वालों को बसावट के लिए जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।

मुरादाबाद विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बुधवर को बताया कि इस परियोजना में केवल सड़क बनाना ही शामिल नहीं है, बल्कि पूरी आधारभूत व्यवस्था तैयार की जाएगी। पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछेगी, जबकि घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए सीवर नेटवर्क तैयार होगा। बारिश के पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जाएंगी। बिजली की लाइनें भूमिगत ट्रेंच से गुजारी जाएंगी, जिससे भविष्य में सड़कों की खुदाई की जरूरत कम पड़ेगी। इस काम को पूरा करने की निर्धारित अवधि 730 दिन है। सह्याद्रि-सोनकपुर योजना का पॉकेट-ए गांव सोनकपुर में विकसित किया जा रहा है। इसका कुल क्षेत्रफल करीब 2.12 लाख वर्ग मीटर है। योजना के स्वीकृत खाके में चार 250 किलोलीटर क्षमता वाली पानी की टंकियां, पहले चरण में 1500 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और 18 छोटे पार्क प्रस्तावित हैं। इसके अलावा करीब 18,600 वर्ग मीटर में केंद्रीय पार्क और खेल केंद्र की व्यवस्था भी रखी गई है।

एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि इस योजना का पंजीकरण रेरा में हो चुका है। परियोजना को अप्रैल 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775579 Articles

Share this story