हत्या मामले में फरार आरोपित के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
हत्या मामले में फरार आरोपित के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा


हत्या मामले में फरार आरोपित के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा


देवरिया, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भटनी पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) की कार्यवाही की।

थाना भटनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2023 धारा 302 आईपीसी से संबंधित मामले में आरोपित सुनील प्रसाद निवासी बनकटा दीक्षित काफी समय से फरार चल रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन उसके न मिलने पर न्यायालय ने धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी करने का आदेश दिया।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को थाना भटनी पुलिस टीम ने आरोपित के घर पहुंचकर विधिक प्रक्रिया के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। इस दौरान गांव में मुनादी कराई गई तथा ग्राम चौकीदार द्वारा डुग्गी पिटवाकर लोगों को इसकी जानकारी दी गई। साथ ही आरोपित के घर और सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किया गया।

इस दौरान पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि आरोपित ने शीघ्र न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई, जैसे संपत्ति कुर्की (धारा 83 सीआरपीसी) की कार्रवाई भी की जा सकती है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कांस्टेबल बृजेन्द्र सिंह यादव और श्रीराम यादव शामिल रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story