सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत


तीसरे का इलाज जारी, हादसे में मृतकों की संख्या हुई दो

हमीरपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे बीते दो दिन पहले अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक को सुधराने जा रहे युवकों काे टक्कर मार दी जिसमें इलाज के दौरान गुरुवार को दूसरे युवक की भी मौत हो गई जबकि तीसरे घायल का कानपुर में इलाज चल रहा है।

ललपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बजेहटा निवासी शारदा पुत्र अयोध्या ने बिंवार थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पुत्र और नाती कृष्ण गोपाल, सोनू और आकाश खराब बाइक को सुधराने जा रहे थे तभी बालू लदे ट्रैक्टर महिंद्रा यूपी 91वी 3566 ने टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए सीएचसी छानी ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने कृष्ण गोपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि सोनू और आकाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था जहाँ से दोनों घायलों को मेडिकल कालेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था जहाँ पर इलाज के दौरान सोनू की भी मौत हो गई जबकि आकाश का अभी भी इलाज किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि, अवैध बालू खनन के कारण अक्सर ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही नहीं करता है। ललपुरा थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773047 Articles

Share this story