मुरादाबाद मंडल से संचालित होने वाली 3 होली स्पेशल रेलगाड़ियों में आगामी दिनों में सीट/बर्थ उपलब्ध

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद मंडल से संचालित होने वाली 3 होली स्पेशल रेलगाड़ियों में आगामी दिनों में सीट/बर्थ उपलब्ध


मुरादाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु मुरादाबाद रेल मंडल से संचालित होने वाली तीन होली स्पेशल रेलगाड़ियों में आगामी दिनों में सीट/बर्थ उपलब्ध हैं।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 09610 धनबाद उदयपुर सिटी स्पेशल में 4 मार्च, 11 मार्च, 18 मार्च, 25 मार्च, 1 अप्रैल में 2 एसी, 3 एसी, स्लीपर, 3ई में सीटों की उपलब्धता है। 06598 योग नगरी ऋषिकेश यशवंतपुर होली स्पेशल में 14 मार्च, 21 मार्च, 28 मार्च, 4 अप्रैल, 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 25 अप्रैल में 1 एसी, 2 एसी, 3 एसी, स्लीपर में सीटों की उपलब्धता है। 09426 हरिद्वार साबरमती एक्सप्रेस में 3 मार्च 10 मार्च 17 मार्च 24 मार्च को 2 एसी, 3 एसी, स्लीपर में बर्थ उपलब्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story