एसडीएम ने कस्बे के बाहरी इलाकों में प्लाटिंग पर लगाई रोक

WhatsApp Channel Join Now
एसडीएम ने कस्बे के बाहरी इलाकों में प्लाटिंग पर लगाई रोक


मानकों को धता बता की जा की जा रही प्लाटिंग की जांच

हमीरपुर, 12 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कृषि भूमि को बिना अकृषि भूमि घोषित कराए कस्बे के बाहरी इलाकों में जगह जगह हो रही प्लाटिंग की उपजिलाधिकारी ने जांच की और सख्त तेवर दिखाते हुए रोक लगा दी।

मौदहा कस्बे के बाहरी इलाकों बसवारी रोड, कम्हरिया रोड, पाटनपुर रोड सहित अन्य रोडों पर क्षेत्रीय और बाहरी बिल्डरों द्वारा कृषि भूमि को बिना अकृषि भूमि घोषित कराए धडल्रे से प्लाटिंग कर चांदी काटी जा रही है, हालांकि इस मामले में अक्सर मौदहा तहसील में हलचल होती रहती है। लेकिन गुरूवार दोपहर बाद उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और ए. एम. ए उज्जवल अमरीश ने मौके पर पहुंच कर गहनता से निरीक्षण किया और प्लाटिंग की सडकों की पैमाईश कराई। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिना मानक होने वाली प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हो सकती है। एसडीएम ने बताया कि प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाई गई है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story