सुबह 07 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे स्कूल

WhatsApp Channel Join Now
सुबह 07 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे स्कूल


नोएडा, 29 जून (हि.स.)। भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बोर्डों की पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खुलने व बंद होने के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी अब सुबह 07 से दोपहर 12 बजे तक पढ़ाई होगी।

बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सभी को नियमों का पालन करना होगा। गर्मी व हीटवेव को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से समय में बदलाव की मांग की थी। संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने बताया कि बच्चों को गर्मी के कारण काफी परेशानी हो रही थी। उनके हित को देखते हुए ही मांग की गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story