एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

WhatsApp Channel Join Now
एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई


बिजनौर 01 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य मिठाई लाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की।इस दाैरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियाें काे निर्देशित करते हुए उन्हाेंने कहा कि जिन वर्ग विशेष के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं उनका लाभ उन तक पहुंचना चाहिए।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, नगर पालिका की योजनाओं, राजस्व व पुलिस विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के प्रकरणों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

उन्होंने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए गठित निगरानी समिति की प्रत्येक माह नियमित रूप से बैठक कराई जाए, इसमें माननीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित प्रत्येक ग्राम को 20 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 470 ग्राम चिन्हित है,जिनमें से 181 में कार्य पूर्ण हो गया है, शेष प्रक्रियाधीन है। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन अंतर्गत 60103 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2702 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में पात्र लाभार्थियों को 30 हजार रुपये की एक मुश्त धनराशि दी जाती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में 1276 सामूहिक विवाह का लक्ष्य दिया गया जिसके सापेक्ष 2578 के लिए टेंडर प्रक्रियाधीन है। बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत वर्तमान में 32 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकार नगर अभय कुमार पांडे, तहसीलदार सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिजनौर, सेनेटरी इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी व व्यक्ति मौजूद रहे।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

Share this story