एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने वृद्धाश्रम में 68 बुजुर्गों को मिल रहीं सुविधाओं का लिया जायजा, देखभाल में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने वृद्धाश्रम में 68 बुजुर्गों को मिल रहीं सुविधाओं का लिया जायजा, देखभाल में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश


हाथरस, 23 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने सोमवार को हाथरस में आगरा रोड स्थित नगला भुस के निकट अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान, छर्रा (अलीगढ़) द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बुजुर्गों की देखभाल और सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नीरज गौतम ने वृद्धजनों से पूछा कि उन्हें नियमित रूप से भोजन मिल रहा है या नहीं और रहने, सोने तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में कोई परेशानी तो नहीं है। बुजुर्गों ने आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धाश्रम में वर्तमान में 68 बुजुर्ग निवास कर रहे हैं। इनमें 36 पुरुष और 32 महिलाएं हैं। सभी को निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है। आश्रम का संचालन अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा किया जा रहा है, जबकि जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से नियमानुसार अनुदान दिया जाता है। व्यवस्थाओं के संचालन के लिए यहां 14 कर्मचारी तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में वाटर कूलर, वॉशिंग मशीन, जनरेटर, इन्वर्टर, कूलर और गीजर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

निरीक्षण के दौरान नीरज गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रम में साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं का नियमित ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी सेवा, देखभाल और सम्मान करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आश्रम में रहने वाले किसी भी बुजुर्ग को असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान

किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story