खेकड़ा में तेल बचाओ अभियान के तहत पैदल पहुंचे पूर्व सांसद प्रत्याशी

WhatsApp Channel Join Now
खेकड़ा में तेल बचाओ अभियान के तहत पैदल पहुंचे पूर्व सांसद प्रत्याशी


बागपत, 14 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल सहित संसाधनों की बचत की अपील के समर्थन में बागपत के पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद्र कश्यप ने गुरुवार को “तेल बचाओ अभियान” चलाया। सुबह 9:30 बजे उन्होंने खेकड़ा बाजार पुलिस चौकी से तहसील खेकड़ा तक बाइक के साथ पैदल यात्रा शुरू की। लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करने में उन्हें करीब ढाई घंटे लगे।

सुभाष चंद्र कश्यप का कहना है कि उनका उद्देश्य जनता को ईंधन बचत के प्रति जागरूक करना और सरकार तक आम लोगों की भावनाएं पहुंचाना था। तहसील पहुंचने पर शारीरिक थकान के कारण वह ज्ञापन प्रस्तुत नहीं कर सके और अभियान को दोपहर 12:15 बजे समाप्त कर वापस लौट आए। उन्होंने कहा कि देश की जनता वर्तमान परिस्थितियों में सरकार से राहत और नए विकल्पों पर विचार करने की अपेक्षा रखती है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Share this story