एमएलसी सत्यपाल सैनी एडवोकेट फिर बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
एमएलसी सत्यपाल सैनी एडवोकेट फिर बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष


मुरादाबाद, 25 जून (हि.स.)। मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य और पूर्व सांसद मुरादाबाद निवासी सत्यपाल सैनी एडवोकेट को पुनः भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को 46 प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री जैसे पदों पर कार्य कर चुके सत्यपाल सैनी को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर उतारा था, जिसमें सतपाल सिंह सैनी ने इतिहास रचते हुए समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी और काफी वरिष्ठ सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क को हराया था। इसके बाद वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सतपाल सैनी के स्थान पर परमेश्वर लाल सैनी को उतारा गया लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2022 में हुए

मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद सदस्य के चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में सतपाल सैनी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय मलिक को कराई शिकस्त दी थी। वर्ष 2022 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सतपाल सैनी को अपनी टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया था। 4 वर्षों से प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे सतपाल सैनी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी एक बार फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम करने का मौका दिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है की एक छोटे से कार्यकर्ता का भी पूरा सम्मान किया जाता है। भाजपा में परिवारवाद, जातिवाद, आदि नहीं है, इसीलिए पहले वह संभल से सांसद बने, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी बने। प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें उन्हें नोएडा का भाजपा प्रभारी बनाकर भेजा था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नोएडा की सभी सीटों पर बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज की थी। पुणे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने अपने पार्टी के सभी प्रदेश और देश के पदाधिकारियों को धन्यवाद भी दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story