मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव


मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव


मुरादाबाद, 24 नवम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद में गुरु नानकदेव का प्रकाशोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। गुरुवाणी के मधुर नाद और भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को आत्मसात करते नजर आए। गुरुद्वारों में सुबह से ही 'सतनाम श्री वाहेगुरु' के जयकारे और गुरबाणी की मधुर धुनें गूंज रही हैं।

जिले के सभी गुरुद्वारों में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। गुरुद्वारों में अमृत वेला से ही पाठ आरंभ हो गया। संगत ने शीश नवाकर गुरु चरणों में मत्था टेका और अरदास की। प्रकाशोत्सव के अवसर पर शहर के गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई।

ताड़ीखाना स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से 13 नवंबर से 23 नवंबर से तक प्रभातफेरी निकाली गई। आज प्रातः को निशान चोले की सेवा की गई। मंगलवार को गुरुद्वारे में पाठ और लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के साथ अन्य गुरुद्वारों में भी सभी संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल, वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह के जयकारे लगाए। कथावाचक द्वारा गुरु का इतिहास सुनाया गया व कीर्तन हुआ। संगत पाठ व कीर्तन सुनते-सुनते वाहेगुरु नाम जपती रही। कीर्तन खत्म होने के उपरांत लंगर बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सेवा कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा मुरादाबाद महानगर के अध्यक्ष गिरीश भंडूला, नगर विधायक रितेश गुप्ता पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने गुरुद्वारे में माथा टेका।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782440 Articles

Share this story