विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रतीक यादव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
May 21, 2026, 20:03 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर शोक प्रकट करने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना उनके आवास पहुंचे।
विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत प्रतीक यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त अपर्णा यादव और परिवारजनों से बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पिता को खो चुकी दोनों बच्चियों से भी बात की और उन्हें दुलार दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

