उत्तर प्रदेश की विधानसभा पूरे देश के लिए उदाहरण : सतीश महाना

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश की विधानसभा पूरे देश के लिए उदाहरण : सतीश महाना


-भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

प्रयागराज, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में चलने वाली कार्रवाई पर चर्चा करते हुए उप्र विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विगत तीन वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की विधानसभा देश के लिए उदाहरण बन चुकी है। देश के अन्य प्रदेश के लोग यहां पर आते हैं, यहां की कार्रवाई को देखकर अपने प्रदेश के मॉडल के रूप में लेते हैं।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शुक्रवार को संगमनगरी पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज जंक्शन एवं सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया। उन्होंने आगे कहा कि 3 वर्षों में हर विधायक को परोक्ष रूप से जनता के साथ जुड़ने के लिए निर्देशित किया गया और उनकी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को सदन के बीच में रखने के लिए कहा गया। क्योंकि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और उनकी समस्या का निदान हमारे लिए सर्वप्रथम है।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने निजी सम्बंधों के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए और पूर्व राज्यपाल स्व केशरीनाथ त्रिपाठी के आवास पर गए। उनके सुपुत्र पूर्व महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी एवं कविता यादव त्रिपाठी से भेंट की। इस दौरान डॉ. शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, रवि कुमार गया प्रसाद और दीप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story