जाैनपुर में नागपंचपी पर निकली साष्टांग दंडवत यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
जाैनपुर में नागपंचपी पर निकली साष्टांग दंडवत यात्रा


जाैनपुर में नागपंचपी पर निकली साष्टांग दंडवत यात्रा


जाैनपुर में नागपंचपी पर निकली साष्टांग दंडवत यात्रा


जाैनपुर में नागपंचपी पर निकली साष्टांग दंडवत यात्रा


जौनपुर, 17 अगस्त (हि. स.)। यूपी के जौनपुर में पवित्र श्रावण मास और नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को बोल बम दंडवत संघ जौनपुर की ओर से भव्य साष्टांग दंडवत यात्रा निकाली गई। हनुमान घाट स्थित आदि गंगा गोमती के तट से हजारों शिवभक्तों ने पवित्र जल लेकर यात्रा शुरू की। इस दौरान पूरे नगर में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।

यात्रा हनुमान घाट से शुरू होकर चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा और नवाब यूसुफ रोड होते हुए मोहल्ला आलमगंज स्थित श्री श्री 1008 बाबा जागेश्वर नाथ धाम पहुंची। श्रद्धालुओं ने साष्टांग दंडवत करते हुए बाबा के दरबार तक पहुंचकर जलाभिषेक किया। यात्रा में बाबा जागेश्वर नाथ का रथ शोभायात्रा के रूप में आगे चल रहा था। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच शिवभक्त हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। इससे पूरा नगर शिवमय नजर आया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सत्यनारायण केसरी ‘नंदी बम’ ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होते हैं। ये यात्रा 18 वर्षों से निकाली जा रही है। जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा का जलाभिषेक करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए शिवभक्तों से धार्मिक आयोजनों में श्रद्धा और अनुशासन के साथ शामिल होने की अपील की।

वहीं इस संबंध में बाबा जागेश्वर नाथ के महंथ अंबुजानंद महाराज ने बताया कि बाबा का यह शिवलिंग लगभग 100 वर्ष पुराना है। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं जलाभिषेक करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए साथ ही दंडवत यात्रा के गुजरने वाले रास्ते को पूरी तरह से पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है। मार्ग में रेड कार्पेट डाला गया है। उस पर सिर्फ कांवरिया ही लेट कर बाबा जागेश्वर नाथ को जलाभिषेक करने जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story