मल्लिकार्जुन खड़गे को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए : सरोज कुशवाहा

WhatsApp Channel Join Now
मल्लिकार्जुन खड़गे को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए : सरोज कुशवाहा


लखनऊ, 26 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग करना न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा को भी ठेस पहुँचाता है।

सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास और जनादेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके लिए अपमानजनक टिप्पणियों के माध्यम से राजनीतिक विमर्श को दूषित करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व को समझना चाहिए कि राजनीति में विरोध का अधिकार है, लेकिन अपमान की छूट नहीं। जब विपक्ष के पास जनहित के मुद्दों पर ठोस तर्क नहीं होते, तब उसकी भाषा का स्तर गिरने लगता है। खड़गे जी को अपने बयान पर आत्ममंथन करना चाहिए और देश की जनता से सार्वजनिक रूप से क्षमा माँगनी चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767378 Articles

Share this story