मुरादाबाद में 12 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होगा सरस मेला

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में 12 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होगा सरस मेला


- मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने-अपने तरह के उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगीं

मुरादाबाद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में पंचायत भवन परिसर में 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सरस मेला आयोजित होगा। इस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने-अपने तरह के उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगीं। मेले में मुरादाबाद जिले के 09 और बिजनौर के 11 स्टाल लगेंगे।

उपायुक्त (स्वत: रोजगार) आरपी भगत ने रविवार को बताया कि मंडलीय सरस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की प्रतिभा, हुनर और उधमशीलता को मंच प्रदान करना है। इस मेले के माध्यम से महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए अवसर मिलेगा। उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आज निर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

आरपी भगत ने आगे बताया में मेले में मैदा रहित समोसा दिखाई देगा। जिसे मूंगफली के तेल से ताला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बिजनौर के हर्बल चाय का जिक्र किया था, यह हर्बल चाय भी इस मेले में मिलेगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story