हाईटेंशन लाईन दुरूस्त करते समय करंट से संविदा विद्युतकर्मी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
हाईटेंशन लाईन दुरूस्त करते समय करंट से संविदा विद्युतकर्मी की मौत


फतेहपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को संविदा विद्युतकर्मी की हाईटेंशन लाईन ठीक करते समय अचानक करंट आ जाने से खम्भे से गिरकर मौत हो गई। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों के साथ ग्रामीण आक्रोशित होकर मुआवजे की मांग न मानने तक शव उठाने से इंकार कर दिया।

थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के पास बिंदकी चौडगरा मार्ग में आज हाईटेंशन विद्युत लाइन के खम्भे में चढ़कर काम कर रहा था। तभी अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई, जिससे संविदाकर्मी नोखेलाल राजपूत (40) पुत्र नेपाली राजपूत निवासी ग्राम मौहार थाना कल्याणपुर करंट के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष कल्यानपुर सुमित देव पांडे, चौडगरा चौकी इंचार्ज संजय सिंह परिहार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसी समय क्षेत्रीय विधायक जय कुमार सिंह जैकी निकल रहे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी रूकवाई और दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से कहा कि उन्हें पूरी तरह से न्याय दिलाया जाएगा और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी, साथ ही हर संभव आर्थिक मदद भी दिलाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story