संत रविदास कलश यात्रा नीम करोरी पहुंची

WhatsApp Channel Join Now
संत रविदास कलश यात्रा नीम करोरी पहुंची


फर्रुखाबाद,07अगस्त (हि. स)। संत रविदास की कलश यात्रा शुक्रवार को नीम करौरी, संकिसा, कोठी नगला और मुरान में पहुंची, जहां पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं यात्रा संयोजक बीरेन्द्र कठेरिया ने जगह-जगह पर यात्रा से जुड़े हुए लोगों को संबोधित किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि जिस-जिस स्थानों पर कलश यात्रा पहुंच रही है, वहां पर दलित समाज, अनुसूचित समाज एवं अन्य वर्ग के लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। संत रविदास ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वह एक महान संत, कवि और समाज सुधारक के रूप में विख्यात थे, जिन्होंने समानता और मानवता का संदेश दिया।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके विचारों को जनजन तक पहुंचाने के लिए कलश यात्रा का आयोजन किया है। यह यात्रा प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेगी। जब मुस्लिम आक्रांताओं के कारण देश में भय व्याप्त था, उस कालखंड में भक्ति आंदोलन प्रारंभ और समाज को साहस देने का कार्य किया। गुरु रविदास ने अपना जीवन जातिवाद और छूआछूत को मिटाने में समर्पित कर दिया।

इस यात्रा के अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष संदेश राजपूत, अवनीश शाक्य, नितिन प्रताप सिंह, नीम करौरी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story