ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्राएं हुनर के पंख से भर रही हौसलों की उड़ान

WhatsApp Channel Join Now
ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्राएं हुनर के पंख से भर रही हौसलों की उड़ान


फर्रुखाबाद,21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ नगर के लोहाई रोड स्थित मदन मोहन कनोड़िया जूनियर बालिका विद्यालय में गुरुवार को हुआ। प्रथम दिवस लगभग 125 बच्चों रजिस्ट्रेशन करवाया।

कार्यशाला का शुभांरभ सरस्वती माता की पूजन संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, अनुराग अग्रवाल, रवींद्र भदौरिया ने किया।

कार्यशाला संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 21 मई से 20 जून तक चलने वाली कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन 23 मई नगर के मदन मोहन कनोड़िया जूनियर बालिका विद्यालय लोहाई रोड में आयोजित किया जाएगा।

कार्यशाला में कथक, मेंहदी, सौंदर्य कला, चित्र कला, डिज़ाइनर सिलाई, नाट्य कला, मूर्ति कला, नृत्य लोक नृत्य आदि विधाओं का कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, सचिव गौरव मिश्रा, अरविंद दीक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव, कुल भूषण श्रीवास्तव, अनुभव सास्वत, कुलदीप शर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली।

प्रमुख रूप नरेंद्र नाथ मिश्रा, रजनी लौंगवानी, पारुल सैनी, किरण त्रिवेदी, चित्रा अग्निहोत्री, शिल्पी रस्तोगी, पद्मावती, हेमलता श्रीवास्तव, पारुल सैनी, कु. मोनिका गुप्ता, पूनम मौर्य, कविता शुक्ला आदि उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story