अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह, साथ मिलकर राजनीतिक लड़ाई लड़ने पर राजी

अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह, साथ मिलकर राजनीतिक लड़ाई लड़ने पर राजी
WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह, साथ मिलकर राजनीतिक लड़ाई लड़ने पर राजी


लखनऊ, 08 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक पत्रकार वार्ता की और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले।

संजय सिंह आज लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीत कर उप्र में सबसे बड़े दल के रूप में सामने आए सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पर गए। उन्होंने शिष्टाचार भेंट करते हुए यूपी में इंडिया गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। दोनों ही नेताओं ने चुनाव परिणाम के बाद केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के बाद सदन में राजनीति लड़ाई करने की रणनीति पर चर्चा की।

संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात और बातचीत पर सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा कि हम आगे भी साथ मिलकर जनता के लि काम करने और भाजपा को घेरने पर एकजुट रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/आकाश

Share this story