संगीता सिंह होंगी मुरादाबाद की नई मंडलायुक्त

WhatsApp Channel Join Now
संगीता सिंह होंगी मुरादाबाद की नई मंडलायुक्त


मुरादाबाद, 24 अगस्त (हि.स.)।

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात्रि 17 आईएएस अधिकारियों के कार्य स्थलों में बदलाव कर दिया। अलीगढ़ की मंडल आयुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का मंडल आयुक्त बनाया गया है वही सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज ओमप्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडल आयुक्त बनाया गया है। मुरादाबाद के मंडल आयुक्त के पद पर तैनात रहे आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम काडर के अधिकारी हैं। बीती 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश उनकी प्रति नियुक्ति की अवधि समाप्त हो गई थी इसके साथ ही उनके प्रतिनियुक्ति बढाए जाने को लेकर लग रहे सभी कयासों पर रविवार रात्रि विराम लग गया। बीते वर्ष 14 अगस्त के बाद सातवीं बार उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि एक वर्ष के लिए बढी थी।

आंजनेय कुमार सिंह वर्ष 2005 के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। सिक्किम कैडर से उत्तर प्रदेश में उन्हें 5 वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर लाया गया था। प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आने के बाद वह जनपद फतेहपुर, बुलंदशहर, रामपुर जनपद के डीएम रहे। रामपुर जिलाधिकारी के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2020 में पहली बार उनकी प्रतिनियुक्ति 1 साल के लिए बढ़ी थी। वर्ष 2021 में दूसरी बार फिर एक वर्ष के लिए उनकी प्रतिनियुक्ति बढाई गई थी। 6 मार्च 2021 में वह मुरादाबाद के मंडल आयुक्त बनकर आए। साल 2022 में तीसरी बार और साल 2023 में चौथी बार उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाई गई थी। वर्ष 2024 में दो बार छह-छह माह के लिए उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाई गई थी। साल 2025 में सातवीं बार उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि 1 वर्ष के लिए 14 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई थी। बीती 14 अगस्त को वह अपना कार्यभार जिलाधिकारी को सौंप कर छुट्टी पर चले गए थे। इसके बाद आंजनेय कुमार सिंह की प्रति नियुक्ति आठवीं बार बढाए जाने को लेकर गली-गली कयास लगाए जा रहे थे। रविवार रात्रि उत्तर प्रदेश में 17 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी होने के बाद इन कयासो पर विराम लग गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story