संदिग्ध परिस्थितियों में तीस वर्षीय महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now

सिद्धार्थनगर, 30 सितम्बर (हि. स)। जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी शुक्ल में तीस वर्षीय राधिका पत्नी कृष्णा गौतम की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ही गई है। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेंदु सिंह ने बताया कि उक्त महिला की लगभग दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इनके 7 वर्षीय लड़की प्रिया तथा 3 वर्षीय लड़का अभय है। पति से रात में इसका कुछ विवाद हुआ था। संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर इसका शव पड़ा था। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story