संत रविदास की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान शुरू करेगी भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
संत रविदास की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान शुरू करेगी भाजपा


संत रविदास की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान शुरू करेगी भाजपा


संत रविदास की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान शुरू करेगी भाजपा


लखनऊ, 23 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संत रविदास की 650वीं जयंती पर 29 जुलाई से प्रदेश भर में समरसता संकल्प अभियान शुरू करेगी। इस दौरान प्रदेश के सभी मण्डलो में सामूहिक आरती, सत्संग व गोष्ठियां आयोजित की जायेंगी। प्रदेश भर में कार्यक्रम के संचालन की दृष्टि से भाजपा विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया है।

समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने दीप जलाकर किया। इस कार्यशाला में प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी व अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कार्यशाला में समरसता संकल्प अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि ने बताया कि वर्तमान समय में जब विभाजनकारी शक्तियाँ समाज को जाति व वर्ग के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही हैं, तब ऐसे समय में हमें संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन-संदेश को समझकर समाज की एकता व समरसता के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, प्रदेश मंत्री महामेघा नागर, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story