बाबा साहेब के ‘पंचतीर्थ’ और अंत्योदय की दिशा में बढ़ता भारत

WhatsApp Channel Join Now
बाबा साहेब के ‘पंचतीर्थ’ और अंत्योदय की दिशा में बढ़ता भारत


बाबा साहेब के ‘पंचतीर्थ’ और अंत्योदय की दिशा में बढ़ता भारत


बाबा साहेब के ‘पंचतीर्थ’ और अंत्योदय की दिशा में बढ़ता भारत


जौनपुर,14 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को ‘समरसता दिवस’ के रूप में जिले भर में उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय एवं सभी बूथों पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों—महू, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर उन्हें सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत, ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के मंत्र को साकार कर रही हैं, जिनका सीधा लाभ वंचित वर्गों को मिल रहा है।

जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि भाजपा संविधान को पवित्र ग्रंथ मानती है और संविधान दिवस मनाने की परम्परा शुरू कर युवाओं को जागरूक किया गया। वहीं संदीप तिवारी ने स्टैंड-अप इंडिया और मुद्रा योजना के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। जिला महामंत्री अजय सिंह ने विपक्ष पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने उनके विचारों को नीतियों में उतारा है। पंकज मिश्रा ने ‘विकसित भारत’ के लिए अंतिम व्यक्ति के सशक्तिकरण को आवश्यक बताया।

इस दौरान पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी की गई, जिसमें बेलवार से रूपेश सिंह, सुजानगंज से संतोष पासी, मुंगराबादशाहपुर से राजीव केशरी, तरहटी से मुकेश पटेल, पवारा से अजय दुबे और नवपेड़वा से जनार्दन गौड़ को जिम्मेदारी दी गई। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story