दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अखिलेश यादव से मांगे माफी : सपा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अखिलेश यादव से मांगे माफी : सपा


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अखिलेश यादव से मांगे माफी : सपा


अमेठी, 09 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिनाें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इसके विराेध में बुधवार काे समाजवादी पार्टी की महिला विंग ने एसडीएम आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की वृद्धि पर भी केंद्र सरकार को घेरा है।

महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में सपा महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में चूल्हा और गैस सिलेंडर लेकर नारेबाजी कर केंद्र व दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

ज्ञापन में कहा कि घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आमजन की रसोई पर असर पड़ा है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह फैसला बेहद तकलीफदेह है। सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी टिप्पणी काे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव माफी मांगें। अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दाैरान प्रवक्ता राजेश मिश्र, महिला कार्यकर्ता राजकुमारी, प्रतिमा, सुदामा, दयावती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story