पूरी निष्ठा और गरिमा के साथ निभाएंगे पार्टी से मिली जिम्मेदारी : अनवारूल हक गुड्डू
जौनपुर,19 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत जनपद के वरिष्ठ नेता अनवारूल हक गुड्डू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। रविवार को अनवारूल हक गुड्डू के जनपद आगमन पर सपा जिला कार्यालय पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
अपने संबोधन में अनवारूल हक गुड्डू ने कहा कि वे मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और गरिमा के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की रक्षा करने का भी संकल्प लिया और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

